Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2018

Jesus came for a Sword? ईसा तलवार के लिए आये थे?

Jesus came for a Sword? ईसा तलवार के लिए आये थे? मनुष्य मूल रूप से शुद्ध बनाया गया था। एक पैग़म्बर की आवश्यकता तब होती है जब कुछ भ्रष्टाचार और पाप होता है, जिससे उसे युद्ध करने के लिए भेजा जाता है। उसके आने का मतलब बहुत परीक्षण और पीड़ा होता है; विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो गलत के विरोध उसका साथ देतें हैं। ईसा ( शांती हो उन पर ) जैसे एक शांतिपूर्ण नबी ने भी कहा: "मैं शांति के लिए नहीं बल्कि तलवार के लिए भेजा गया हूँ।" (Matt.x.34) एक पैग़म्बर इसलिए भी आता है कि उन सभी रूहानी रहस्यों के बारे में गवाही दे जो अज्ञानता या अंधविश्वासों से अस्पष्ट हो गए हैं, या सांप्रदायिक विवाद की धूल में खो गए हैं।   वह एक नया धर्म या संप्रदाय स्थापित करने के लिए नहीं आता। वह धर्म सिखाने आता है। वह भगवान के सामने इस पर भी गवाह है कि मनुष्यों ने भगवान का संदेश किस प्रकार लिया। वह खुशखबरी या भगवान की रहमत की अच्छी खबर के वाहक के रूप में आता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंसान गुनाह में कितना दूर जा चुका हो या खुद पर कितना ज़ुल्म कर बै

भगवान के साथ सबसे बड़ा दुर्व्यवहार क्या है? / What’s the Biggest Abuse to God?

भगवान के साथ सबसे बड़ा दुर्व्यवहार क्या है? / What’s the Biggest Abuse to God? भगवान का बेटे को जन्म देना सिर्फ शब्दों या विचारों का हैरफ़ेर नहीं है। यह सर्वशक्तिमान के लिए सबसे बड़ा दुर्व्यवहार है, क्योंकि यह हमारे निर्माता को जानवर के स्तर पर ले आता है। यदि इसे प्रायश्चित के झूठे सिद्धांत के साथ मिश्रित किया जाए, यानी ईसा मसीह ( सलामती हो उन पर ) के सूली चढ़ने के वजह से मानव जाति के पाप क्षमा कर दिए गए, तो यह हमारे सभी नैतिक और आध्यात्मिक क्रम का विनाश है। क्योंकि यह हमारी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी के साथ-साथ भगवान के सर्वोच्च न्याय की अस्वीकृति है और कुरान इसकी सबसे मजबूत संभव शब्दों में निंदा करता है। प्रत्येक जीव भगवान के प्यार और देखभाल के योग्य है और उसे अपने भगवान के सामने न्याय और दया के सिंहासन पर अपनी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी के साथ खड़ा होना होगा। दूसरी तरफ, ईश्वर इतना आत्मनिर्भर है कि उसे बेटों या पसंदीदा या अपने परजीवी पैदा करने की आवश्यकता ही नहीं है, जैसा कि हम मनुष्य करतें हैं । जब हम कहते हैं कि वह सर्वशक्तिमान है इसका मत